जय हाटी,जय माटी का नारा बुलंद करने वाले कांग्रेस विधायक जनता को बांट रहे क्यों
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
सिरमौर के गिरपार क्षेत्र में हाटी की प्रचंड लहर चल रही है। क्षेत्र के लोग यही पुकार कर रहे हैं कि अबकी बार केवल और केवल हाटी मामले पर वोट डाला जाए। इस सम्बंध में केन्दीय हाटी समिति के आह्वान पर 400 गांव में जन जागरण अभियान जोरो शोरों से चला हुआ है। इस दौरान लोगों का बेहतर रिस्पांस सामने आ रहा है।

साथ ही लोगों को भड़काने वाली ताकतें बेनकाब हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि हाटी आंदोलन के दौरान छाती पीटकर समर्थन देने वाले कांग्रेस के दिगगज नेता हाटियों के साथ क्यों खड़े नहीं है। हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा और मुख्य प्रवक्ता डॉ रमेश सिंगटा ने कहा कि हाटी समुदाय को 55 सालों में पहली बार न्याय मिला है यह न्याय केंद्र सरकार ने जनजातीय दर्जे के रूप में प्रदान किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जय हाटी,जय माटी का नारा बुलंद करने वाले कांग्रेस के विधायक लोगों को क्यों बांट रहे हैं ? वे समाज में वैमनस्य पैदा कर रहे हैं जबकि जनप्रतिनिधियों का काम समाज को जोड़ना होता है तोड़ना नहीं। उन्होंने कहा कि वे गांव गांव तक लोगों को हाटी मामले की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं और उनसे सहयोग की अपील करें हैं ।इसका व्यापक असर हो रहा है इससे झूठ बोलने वाले नेता जनता के बीच बेनकाब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठ की बुनियाद पर सियासी फसल काटने की तैयारी हो रही है। लेकिन ऐसे नेता इसमें कतई सफल नहीं होंगे।