दिल्ली के दो व्यक्तियों से पुलिस ने सोने तथा हीरों के आभूषण किए बरामद
देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर
हिमाचल प्रदेश : अंतरराज्यीय पुलिस नाका बहराल पर तैनात पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चैकिंग के दौरान हरियाणा की तरफ से आ रही गाडी न0 DLBCAB-0439 में स्वार दो व्यक्तियों संजय कुमार गुप्ता, निवासी E-59 कंवर सिंह नगर पश्चिमी दिल्ली व नितिन गोयल, निवासी 2618 जैन नगर कराला नोर्थ बेस्ट दिल्ली के कब्जे से सोने तथा हीरों के 2.270 kg आभूषण बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।

उपरोक्त दोनों व्यक्ति इन आभूषणों के संदर्भ मे कोई भी कागजात पेश न कर सके। जिसपर उपमंडल पुलिस अधिकारी पांवटा साहिब द्वारा आबकारी विभाग के तहसीलदार पांवटा साहिब ए आर ओ को मौका पर बुलाया गया । आबकारी विभाग द्वारा वजन के अनुसार उक्त आभूषणों की कीमत 1,60,50,708,36/- रुपये आंकी गई और आबकारी विभाग द्वारा उपरोक्त दोनों व्यक्तियों से मौका पर ही 9,34,994/- रुपए जुर्माना वसूल किया जाकर उपरोक्त आभूषणों को उनके सुपुर्द किया गया है। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों, शराब तथा धन की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जिला सिरमौर के सभी अंतरराज्यीय आवागमन रास्तों पर नाकाबंदी की जा रही है । इस दौरान विभिन्न नाका ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा अवैध शराब के अतिरिक्त ₹37,21,100/- नकदी भी जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।