मेरठ में महिला प्रकोष्ठ आप ने निकाली “गंदगी हटाओ,झाड़ू चलाओ पदयात्रा

Share this post

मेरठ में महिला प्रकोष्ठ आप ने निकाली “गंदगी हटाओ,झाड़ू चलाओ पदयात्रा

देवभूमि न्यूज डेस्क
मेरठ (यू.पी)

मेरठ कैंट के वार्ड 9 कासमपुर में महिला प्रकोष्ठ मेरठ की तरफ से महिला जिला अध्यक्ष जूही त्यागी के नेतृत्व में व जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी की गरिमामय उपस्थिति में “गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमे आम आदमी पार्टी की महिला जिला कार्यकारिणी की महिलाएं व मेरठ के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहें।

पद यात्रा कासमपुर फाटक से शुरू होकर टिका राम कॉलोनी साधुनगर होते हुए नंदपुरी चौक पर समाप्त हुई ।
महिला जिला अध्यक्ष जूही त्यागी ने कहा की अब आधी आबादी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है और ये पदयात्रा उसका आह्वान है बेजेपी सरकार से तृप्त आ कर अब महिलाएं

बेरोजगारी,महंगाई,अशिक्षा ,गुंडागर्दी के खिलाफ सड़को पर उतर चुकी है बीजेपी ने आज तक विकास के नाम पर केवल जुमलेबाजी की है जिसका खामियाजा सबसे ज्यादा हम महिलाओं ने ही उठाया है महंगाई की मार से हम अपने घर का खर्च भी नही उठा पा रही है बचत तो बहुत दूर की बात है जिसका जवाब आदि आबादी नगर निकाय चुनाव में देंगी।