शिलाई पुलिस दल ने एन एच 707 बागना धार के निकट वाहन से पकड़ी अवैध शराब

Share this post

शिलाई पुलिस दल ने एन एच 707 बागना धार के निकट वाहन से पकड़ी अवैध शराब

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई पुलिस थाना के अंतर्गत एन एच 707 शिलाई के निकट बागना में एक वाहन से अवैध शराब बरामद की है
शिलाई पुलिस उपमंडल अधिकारी मनीष चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 07.11.2022 की शाम समय करीब 07:40 बजे विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हूई कि वाहन संख्या DL-12CA-4225 XUV5OO जिसका मालिक अरुण चौहान पुत्र श्री कल्याण सिंह निवासी गांव एवम् डाकघर बेल्ला तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, हिप्र० है, में शराब ले जा रहे है।

जिस पर पुलिस के द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए एक दल का गठन कर उक्त वाहन को रोककर दबिश दी गई तथा वादी अरुण चौहान की परिग्रह से 2 पेटियां (24 बॉटल) इंपीरियल ब्लू (अंग्रेजी शराब), 02 पेटियां (24 बॉटल) कंट्री लिकर संतरा मार्क, 01 पेटी बीयर (12 बॉटल) कुल 60 बॉटल राष्ट्रीय मार्ग 707 पर बागना धार के समीप बरामद की गई ।

जिसपर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना शिलाई में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधीनियम की धारा 39 (1)(a) के अंतर्गत अभियोग पंजिकृत किया गया तथा मामले में अगामी अन्वेषण जारी है ।