12 नवंबर के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
हिमाचल प्रदेश: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि जिला में पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं और मतदान 12 नवंबर को होगा.

उन्होंने बताया कि जिला में सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पोलिंग पार्टियों के रहने का इंतजाम करें और हर मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

उपायुक्त ने मतदान कर्मियों से अपील की कि वे कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें और निष्पक्ष एवं पारदर्शी रवैया अपनाएं ताकि मतदान से लोकतंत्र मजबूत हो सके.
