चुनाव प्रचार बंद: बाहर से आए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को छोड़ना पड़ेगा क्षेत्र

Share this post

चुनाव प्रचार बंद: बाहर से आए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को छोड़ना पड़ेगा क्षेत्र

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

हिमाचल प्रदेश: जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 नवंबर 2022 से सायं 5:00 बजे के बाद राजनीतिक दलों का प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा तथा राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जो बाहर से लाए गए हैं उन्हें वह विधानसभा क्षेत्र छोड़ना होगा. उपायुक्त ने बताया कि यह कदम शांति प्रिय मतदान प्रक्रिया के लिए जरुरी है.

उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ, मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे के बाहर स्थापित कर सकते हैं.
उन्होंने सभी हितधारकों से सहयोग की अपील की है और बताया कि यह आदेश 13 नवंबर 2022 सायं 5:00 बजे तक लागू रहेंगे.