शिलाई के कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया जान से मारने का आरोप

Share this post

शिलाई के कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया जान से मारने का आरोप

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायकव कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने चुनाव से एक दिन पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं पर जान से मारने का आरोप लगाया है हर्षवर्धन चौहान ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो वायरल की है जिसमे उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर रास्ता रोकने व जान से मारने के आरोप लगाए है उधर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे हर्षवर्धन द्वारा रास्ता रोकने के आरोप लग रहे है
मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है

उधर भाजपा लीग सेल प्रभारी नरेश तोमर ने एक व्यान में कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान वोट के लिए पैसे बांट रहे थे जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया उन्होंने कहा कि हर्षवर्धन चौहान अपनी हार देखकर बोखलाहट में है। हर्षवर्धन चौहान बीच सड़क पर अपनी गाड़ी लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने का काम कर रहे हैं तथा चुनावी माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे है।
हर्ष वर्धन अपनी हार देखकर कभी सरकारी कार्यालय मे फाईले उठाकर ड्रामा करते है और अब भाजपा कार्यकर्ताओ को धमकाने का काम कर रहे है। इस तरह से लोग वोट नहीं देने वाले।