लाल सिंह शर्मा चुने गए प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यकारणी सदस्य

Share this post

लाल सिंह शर्मा चुने गए प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यकारणी सदस्य

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल की शिलाई ग्राम पंचायत के गावँ च्याना के लाल सिंह शर्मा पुत्र सही राम शर्मा को प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किए जाने से शिलाई के युवाओ में खुशी है

प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने लाल सिंह शर्मा को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोनीत करने की सूचना पत्र द्वारा जारी की है प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष हुक्म सिंह बैंस की अनुमति से कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया है
लाल सिंह शर्मा नेप्रदेश कार्यकारणी सदस्य नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है