सिरमौर में जिलास्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस का होगाआयोजन-जिला लोक सम्पर्क अधिकारी
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
हिमाचल प्रदेश : सिरमौर जिला में जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया जाएगा यह आयोजन प्रेस क्लब, नाहन में दिनांक 16 नवम्बर को प्रातः 11: 30 बजे किया जा रहा है।

जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय प्रेस परिषद ने इस वर्ष प्रेस दिवस का विषय ‘‘राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका’ दिया है।
उन्होंने बताया कि आप सभी मीडिया प्रतिनिधि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।