सिरमौर में मनाया जा रहा है”बाल अधिकार सप्ताह
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
सिरमौर जिला के शिलाई में चाइल्ड लाइन सिरमौर द्वारा बाल अधिकार सप्ताह 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक मनाया जा रहा है जिसमे सिरमौर टीम द्वारा नाहन,पोंटासाहिब,संगडाह, कालआम्ब तथा शिलाई में स्टाकहोल्डर, बच्चों तथा अभिभावकों के साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ की जायेगी जिसका शीर्षक बच्चों से दोस्ताना व्यवहार करना,मुसीबत में उनकी मदद करना तथा चाइल्ड लाइन के बारे में जागरूक पैदा करना है

राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई में बच्चो के साथ चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह मनाया गया टीम द्वारा बच्चों को उनके अधिकारों (जीने का अधिकार,विकास का अधिकार ,सुरक्षा का अधिकार तथा सहभागिता के अधिकार )पर जानकारी दी गई बच्चों को मेडिकल विभाग से आए डॉक्टर विवेक द्वारा बच्चो को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी

गए उसके बाद बाल विकास परियोजना कार्यालय से निर्मला शर्मा और रीना उनियान द्वारा बच्चो और उनके अभिभावकों को बाल विवाह कानून के बारे ने विस्तार से जानकारी दी गई , स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य उमा ठाकुर द्वारा बच्चो को शिक्षा के महत्व के साथ साथ बच्चो को उनके कर्तव्य के पालन के बारे ने भी जानकारी सांझा की गई स्कूल प्रधानाचार्य रमेश चंद द्वारा शिविर के अंत में सभी विभागों से आए कर्मचारियों का धन्यवाद किया गया ।

टीम द्वारा बच्चो के अभिभावकों के साथ भी बैठक की गई और बच्चो के विभन्न मुद्दों पर चर्चा की गई l टीम द्वारा उसके बाद स्कूल से लेकर पूरे शिलाई बाजार में नशे को बंद करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई सभी दुकानदारों से निवेदन किया गया की

आप नशे के पदार्थों को बेचना बंद कर दो क्योंकि इससे स्कूली बच्चो के ऊपर गलत प्रभाव पड़ रहा है इसके साथ चाइल्ड लाइन से दोस्ती करने के बारे में लोगो को संदेश दिया गया बोला गया की अगर आपको कोई भी बच्चा मुसीबत में मिलता है तो आप 1098 पर कॉल करके इसकी जानकारी दे सकते है

टीम के साथ इस दोस्ती सप्ताह के दौरान शिलाई के प्रधानाचार्य रमेश चंद, बाल विकास परियोजना कार्यालय से आए सुपरवाइजर निर्मला शर्मा व रीना यूनियाल , मेडिकल विभाग से आए डॉक्टर विवेक एव डाॅक्टर भरत, पुलिस विभाग से आए कांस्टेबल राम तनुज, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, बच्चो के अभिभावक,और स्कूल के 500 से ऊपर की संख्या में भाग लिया
