पंजाब में बन रही है फिल्म सिटी स्थापना की योजना-भगवंत मान

Share this post

पंजाब में बन रही है फिल्म सिटी स्थापना की योजना-भगवंत मान

देवभूमि न्यूज डेस्क
पंजाब/मुंबई
पंजाबी संगीत और फिल्मों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब जल्द ही पंजाब में फिल्म सिटी बनने जा रही है। रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब में एक बड़ी फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना बना रहे हैं।

भगवंत मान इस वक्त मुंबई मे हैं और इस दौरान उन्होंने पंजाब में फिल्म सिटी बनाने की इच्छा जताई है। उनका मानना है कि पंजाबी संगीन और फिल्मों की बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य में फिल्म सिटी की आवश्यकता है। इससे हमारे युवाओं को करियर बनाने के लिए नई मौका मिलेगा।