चानपुरधार पर्यटन व धार्मिक स्थल को सड़क निर्माण होने से लगेंगे चार चांद..
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
जिला सिरमौर के दूर्गम क्षेत्र शिलाई विधानसभा में बसा पर्यटन व धार्मिक नगरी चानपुरधार को सड़क निर्माण होने से निश्चित रूप से चार चांद लगेंगे जैसा कि चर्चा में आया है कि पर्यटन व धार्मिक नगरी चानपुरधार के लिए सरकार द्वारा लगभग 9 करोड़ के आसपास धनराशि स्वीकृती हुईं है

जो पर्यटन व धार्मिक नगरी चानपुरधार की दिशा व दशा बदलने में भविष्य में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी, चानपुरधार में ज्यादातर समय बर्फ बीछी होती है और साथ ही यहां पर एक सुन्दर व भव्य मन्दिर बना हुआ है जिसे स्थानीय भाषा में (चानपुरिया महाराज) यानि देवा दी देव महादेव शिव जी को समर्पित है यहां हर वर्ष संक्रान्ति को एक विशाल मेला लगता है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से लोग आते हैं जैसे लगती हुईं

मिल्ला पंचायत,दिगवा पंचायत हल्ला पंचायत, लोजा पंचायत,कोटि ऊतरूऊ पंचायत,कुहनट पंचायत, इत्यादि अनेकों पंचायतों का केन्द्र बिन्दु है और यहां लोग आस्था और विश्वास लेकर रात्रि जागरण ओर पूजा अर्चना करने (चानपुरिया महाराज) शिरगुल महाराज जी के श्री चरणों में हर कोई व्यकित्व नमन व आस्था व्यक्त करता है जिसमें हजारों की संख्या में पर्यटन और धार्मिक व्यक्ति अपनी उपस्थिति दर्ज करवाता है परन्तु अगर अभी वहां सबसे बड़ी समस्या ओर चुनौती है तो वह है सड़क व्यवस्था ना होना जिसके कारण दूर दराज ओर अन्य क्षेत्र के लोगों को आने जाने की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है क्योंकि अगर चानपुरधार में सड़क निर्माण पहले हों गया होता तो आज स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ साथ पर्यटन और धार्मिक नगरी की पहचान राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हो गई होती चानपुरधार एक ऐसा पर्यटन स्थल है

जो अपनी खूबसूरती और मनमोहकता के लिए प्रसिद्ध है जहां देवदार के पेड़ ओर हरी भरी घास बार बार आने के लिए लालायित करतीं हैं और ठंडी ठंडी हवाएं मानो धौलाधार पर्वत की पहाड़ियां विराजमान हो आज बहुत ही सोचनीय व दुखद विषय है कि सिरमौर की ऐसी अतित व भविष्य की धरोहर हमारे पास विराजमान हैं जिसे समझने और विकसित करने के लिए इतने वर्षों बाद कहीं सड़क मार्ग से जोड़ने की एक बैहतरीन पहल होनी सुनिश्चित हुईं है जिसके आने से भविष्य में पर्यटन व धार्मिक नगरी चानपुरधार अपनी छठा बिखेरने के लिए तत्पर हैं आज हम सभी युवाओं का भी दायित्व ओर जागरूकता बनती है कि हम सिरमौर के तमाम ऐसे ऐसे पर्यटन व धार्मिक स्थल को विकसित करने के लिए आगे आकर पहल करना सुनिश्चित करें ताकि आने वाले भविष्य में सिरमौर को हर क्षेत्र में आगे ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं आज हम उम्मीद करेंगे कि हिमाचल प्रदेश की सरकार इस सुन्दर और भव्य पर्यटन स्थल चानपुरधार को विकसित करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं अभी भी सड़क मार्ग के ना होने के बावजूद भी लोग दूर-दूर से इस अदभुत ओर सुन्दर पर्यटन स्थल चानपुरधार में हमेशा आते रहते हैं और अपनी सुनेहरी यादें सदा सदा के लिए दिलों दिमाग में बसा लेते हैं,

जहां इस सड़क निर्माण होने से पर्यटन जगत में एक नई शुरुआत ओर रोजगार खुलेंगे तो वहीं गांव से शहरों की ओर पलायन हो रहें युवाओं को स्थानीय तोर पर रोजगार के अपार अवसर इस क्षेत्र में हमेशा मिलते रहैगेे ओर आने वाले समय में चानपुरधार माता भगायनी जो सिरमौर में प्रसिद्ध माता भमायनी के नाम से प्रसिद्ध है और सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चुडधार में बसा प्रसिद्ध शिरगुल महाराज का मन्दिर भी चानपुरधार के आमने-सामने विराजमान हैं इसी तर्ज पर चानपुरधार भी अपनी पहचान दिलाने के लिए दिनों दिन बैताब है अगर वर्तमान सरकार ओर स्थानीय जनप्रतिनिधि और माननीय उधोग मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान इस क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं तो भविष्य में यह पर्यटन स्थल जरूर एक दिन अपनी ख्याति अर्जित करेगा ऐसा मेरा मानना है… लेखक -हेमराज राणा!