शिलाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियो को पूर्ण राज्यत्व दिवस एवं मतदाता दिवस की दी जानकारी

Share this post

शिलाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियो को पूर्ण राज्यत्व दिवस एवं मतदाता दिवस की दी जानकारी

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के उपमंडल शिलाई में सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिलाई में विद्यार्थियो को पूर्ण राजयत्व दिवस एवं मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूक किए तथा मतदाता दिवस पर शपथ भी दिलाई विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि

हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ उसके बाद पूर्ण राज्यत्व दिवस हर साल मनाया जाता है प्रवक्ता नारायण सिंह चौहान ने इस अवसर पर मतदाता दिवस पर प्रकाश डाला तथा बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित में मतदान करना जरूरी हैउन्होंने कहा कि समाज में एक सकारात्मक संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से बच्चे अपनी भूमिका अच्छी तरह से अदा करेंगे

इस अवसर पर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल रमा शर्मा,सूरत सिंह वर्मा,वीरेंद्र पुंडीर,यशवंत नेगी,इंदर पुंडीर, सुरेंद्र सिंगटा, राजेश, कपिल देव ,बंदना देसाई ,सुनीता पुंडीर,
खजान नेगी,और खजान डीपी सहित कई अध्यापकों ने भाग लिया