पंजाब सरकार को दी चेतावनी,गणतंत्र दिवस पर खालिस्तानी नारे

Share this post

पंजाब सरकार को दी चेतावनी,गणतंत्र दिवस पर खालिस्तानी नारे

देवभूमि न्यूज डेस्क
पंजाब/चंडीगढ़

चंडीगढ़ में गणंत्रत दिवस के मौके पर खालिस्तानी नारे लिखे हुए मिलने पर हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर 42 में स्थित बेअंत सिंह मेमोरियल के बोर्ड की दोनों तरफ खालिस्तानी जिंदाबाद व सिख्स फॉर जस्टिस (एस.एफ.जे) जिंदाबाद नारे लिखे हुए मिले। इन नारों को नीले रंग की स्प्रे से लिखा गया है।

इसके साथ ही जत्थेबंदी के मुखी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी भी जारी की है। इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए पन्नू ने एक वीडियों भी जारी किया है। उसने कहा कि 26 जनवरी को बेअंत सिंह मेमोरियल बोर्ड पर खालिस्तान समर्थक सिखों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हैं। पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, खालिस्तानी सिखों के वोट और नोट लेकर सी.एम. बन करके सिख समुदाय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और तिरंगा झंडा लहरा रहे हैं। वीडियो में कहा जा रहा है कि भगवंत मान के हाथ में भी आज तिरंगा है।