शिलाई की वर्षा शर्मा बनी भारतीय सेना में मेजर
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
हिमाचल प्रदेश: जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की वर्षा शर्मा भारतीय सेना में मेजर बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है जानकारी के मुताबिक वर्षा शर्मा पावंटा उपमंडल के गावँ नघेता की बेटी है जबकि शिलाई तहसील की ग्राम पंचायत शंखोली के गांव थुम्बाड़ी की बहू है।

वर्षा शर्मा वर्ष 2017 में भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट भर्ती हुई शुरू में इनकी तैनाती आर्मी अस्पताल आगरा में हुई , उसके उपरांत आर्मी हॉस्पिटल कानपुर में इन्होंने बतौर कैप्टन सेवाएं दी। अब वर्षा की तैनाती मिलिट्री अस्पताल ग्वालियर में हुई है।
वर्षा शर्मा ने बताया कि उन्हें करीब छह साल का अरसा हो गया है। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना के कई अस्पतालों में सेवाएं दी है। बतौर मेजर पदोन्नत हुई वर्षा शर्मा ने बताया कि उन्होंने बीएससी नर्सिंग करने के बाद आर्मी नर्सिंग सेवाएं चुकी।
वर्षा शर्मा का विवाह गांव थुम्बाडी में डॉक्टर अरुण शर्मा के संग हुआ है। जो शूलिनी यूनिवर्सिटी मैं असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
वर्षा शर्मा के पिता बाबूलाल शर्मा हिमाचल पुलिस में कार्यरत है, जबकि वर्षा शर्मा के ससुर टी. आर. पराशर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय पांवटा साहिब से बतौर प्रिंसिपल सेवानिवृत्त हुए हैं।
वर्षा शर्मा की पदोन्नति पर ससुराल और मायके में बधाइयों का तांता लगा हुआ है।