कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार मन्नत पूरी होने पर महिलाओं से करवाई रेणुका यात्रा

Share this post

कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार मन्नत पूरी होने पर महिलाओं से करवाई रेणुका यात्रा

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के उपमंडल पावंटा साहिब के कांग्रेस व मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने आज 13 फरवरी 2023 को श्री रेणुका माता जी के चरणों में 29 महिलाओं को दर्शन करवाए

प्रदीप चौहान ने एक जानकारी में बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने माँ रेणुका से मन्नत की थी कि अगर प्रदेश में काँग्रेस की सरकार बनी और सुखबिंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने तो महिला मतदाताओं को माँ रेणुका के दर्शन करवाऊंगा

उन्होंने बताया कि मन्नत पूरी होने पर आज 29 महिलाओं को माँ रेणुका के दर्शन करवाए इससे पहले अब तक 106 महिलाओं को दर्शन करा चुका हूं और आज मिलाकर 135 महिलाएं हो गई है