गिरनोल में महाशिवरात्रि पर्व के मुख्य अतिथि होंगे नरेंद्र धत्तरवाल
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
शिलाई क्षेत्र के प्रसिद्ध पूर्णेश्वर महादेव मंदिर गिरनोल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री पूर्णेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां चल रही है एचईएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जहां मंदिर परिसर में शेड का निर्माण कार्य प्रगति पर है वहीं एन एच 707 के चौड़ाकरन के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क को भी तैयार किया जा रहा है जिससे पर्यटकों के वाहन आसानी से मंदिर परिसर में आसानी से आ जा सकेंगे

श्री पूर्णेश्वर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष दलीप ठाकुर,महासचिव इंदर ठाकुर, सलाहकार जगत सिंह तोमर,मंदिर के पुजारी निक्का राम शुक्ल, सुनील ठाकुर,सन्तन बाबा, कुंदन मास्टर,कमल ,विनोद शर्मा,बारू चौहान, नारायण ठाकुर,नेत्र भारद्वाज,ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 फरवरी को यहां विशाल भंडार का आयोजन किया जाएगा
महाशिवरात्रि पर्व पर एच ई एस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड एन एच-707 फेज -3 के निदेशक राजेन्द्र नाथ “राजू’ व पी आर एल-डीसीसी (जेवी)एन एच-707 फेज-4 के निदेशक नरेंद्र धत्तरवाल मुख्य अतिथि जबकि विशिष्ठ अतिथि खारी इंफा प्राइवेट लिमिटेड के राकेश कुमार होंगे
कार्यक्रम के मुख्य कलाकार राजेन्द्र कौशिक,अभिताभ खन्ना,रश्मि जोशी,स्त्वविरा रहेंगे जबकि योगेश जामनिया आर्ट ग्रुप रुड़की हरिद्वार झांकिया प्रस्तुत करेंगे मंदिर के पुजारी निक्का राम शुक्ल ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की चारो प्रहर पूजा होगी