टिम्बी के नेड़ा खड्ड पुल चिखाड़ में खुला कार्यालय कानूनगो भू-व्यवस्था

Share this post

टिम्बी के नेड़ा खड्ड पुल चिखाड़ में खुला कार्यालय कानूनगो भू-व्यवस्था

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

शिलाई उपमंडल की पंचायत अश्याडी के चिखाड़ नेड़ा खड्ड पुल पर कार्यालय कानूनगो भू-व्यवस्था वृत गङ्गटोली का उद्घाटन नायब तहसीलदार भू व्यवस्था शिलाई राजकुमार ने किया अश्याडी पंचायत के पंचायत प्रधान अनिल चौहान ने टिम्बी नेड़ा खड्ड पुल पर कानूनगो कार्यालय खोले जाने पर विभाग व सरकार का आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर नायब तहसीलदार ने कानूनगो कार्यालय खुलने पर लोगो को बधाई देते हुए कहा कि टिम्बी क्षेत्र की जनता को अब छोटे छोटे कार्य के लिए शिलाई नही जाना होगा
इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत बॉम्बल गुमान सिंह,
पूर्व प्रधान रण सिंह क्यारी गुंडाह ,पूर्व उपप्रधान बकरास कुंदन सिंह,सुरेंद्र चौहान,अनन्त विश्वास,सहीराम शर्मा सहित कई लोग उपस्तिथ रहे