उपद्रवी व्यक्ति समूह पर दीवानी व फौजदारी कार्यवाही शुरू-विनोद कुमार

Share this post

उपद्रवी व्यक्ति समूह पर दीवानी व फौजदारी कार्यवाही शुरू-विनोद कुमार

देवभूमि न्यूज डेस्क
सोलन

हिमाचल प्रदेश: मास्टर्स गेम्स फ़ैडरेशन ( एम जी एफ ) के नाम से भारत वर्ष मे विभिन्न खेल स्पर्धाएँ करवाने वाली राष्ट्रीय संस्था के महा सचिव विनोद कुमार मे प्रैस वार्ता के माध्यम से सूचित किया कि इस वर्ष पाँचवीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता वाराणसी मे 11 से 14 फरवरी 2023 को आयोजित की गई

जिसमे भारत वर्ष के 23 राज्यों व 3 केन्द्र्शाषित राज्यों के करीब 2600 महिला पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। 2017 मे बनी यह संस्था हर वर्ष जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय खेलों का आयोजन करती आई है। गत दिनों उतराखंड के देहरादून संस्कारण मे (एमजीएफ) के त्थाकथिक अध्यक्ष सुनील डांग द्वारा प्रकाशित उपरोक्त प्रतियोगिता को फर्जी करार देने वाले एक समाचार का खंडन करते हुए विनोद कुमार ने झूठे तथ्यों व निष्काषित व्यक्ति द्वारा देश कि स्म्माणित खेल संस्था कों बदनाम करने की एक विफल कोशिश करार दिया है। उन्होने कहा कि 2021 मे इस संस्था ने उतराखंड से संबन्धित सुनील ड्ंग को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना था लेकिन 14 सित्म्बर 2022 कों संस्था विरोधी गतिविधियों के चलते एमजीएफ राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उपरोक्त व्यक्ति को संस्था के पद व सदस्यता से निष्काषित कर दिया। इस संस्था से निष्काषित सुनील डांग ने प्रतिशोध स्वरूप फर्जी तथ्यों के आधार पर उतराखंड डी जी पी कों एक झूठी शिकायत भेज कर मौजूदा प्रतियोगिता को बर्बाद करने की कोशिश की परंतु वे सफल न हो पाये। इस झूठी सूचना का कडा संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उपद्रवी व्यक्ति समूह पर दीवानी और फौजदारी कार्यवाही शुरू कर दी है। ज्ञात रहे कि सुनील डांग अपने द्वारा जिस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को करवाने की बात कर रहे हैं इस पर पहले ही असल मास्टर्स गेम्स फेडरेशन द्वारा तेलंगाना सरकार को फर्जीवाड़े की सूचना दे दी गई थी। ख़िलाडियों को जाली लेटर पैड , ट्रेडमार्क व मोहर इस्तेमाल कर भृमित करने, नियमों को ताक पर रख झूठे नाम के सहारे खेल के नाम पर असंवेधानिक तरीके से पैसे इकठ्ठे करने जैसी भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत सुनील डांग और उनके साथियों के खिलाफ कार्यवाई शुरु की जा रही है। विनोद कुमार ने कहा कि वे संस्था के फाउंडर सदस्य हैं और वर्तमान में संस्था के अध्यक्ष श्री जगदीप मधोक हैं। सुनील डांग का इस संस्था से कोई लेना देना नहीं।। विनोद कुमार ने आगे कहा कि तथाकथित जिस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को करवाने की सुनील डांग बात करते हैं जरा प्रेस को बताएं कि कितने राज्यों ने इसमें भाग लिया, किस किस खिलाड़ी ने किस किस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि संस्था से निकलने की टीस सुनील डांग पचा नहीं पा रहे और अफवाएं फैला कर फेडरेशन को बर्बाद करने को जो कोशिश कर रहे हैं उसमें कभी भी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा और कड़ा सबक सिखाने के लिए 26 राज्यों व 6 केंद्र शाषित राज्यों में राज्य कार्यकारिणियों के रूप में फैली पूरी एम जी एफ तैयार है। 2-3 राज्यों के मुठ्ठी भर खिलाड़ियों के जमावड़े से राष्ट्रीय प्रतियोगिता नहीं होती चंद नापाक इरादों व कुंठा गृसित लोगों द्वारा इंत्काम की सोच से किए घृणित कार्यों से एमजीएफ बर्बाद नहीं होगी न ही सुनील डांग के मंसूबों को सफल होने दिया जाएगा। विनोद कुमार ने सुनील डांग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे तथ्यों के साथ बताये कि सन 2022 में केरल राष्ट्रीय खेलों में उनके राज्य से कितने खिलाडियों ने भाग लिया साथ ही तथाकथित तेलंगाना में उनके द्वारा आयोजित खेलों में उत्तराखंड से कितने खिलाड़ियों ने भाग लिया। विनोद कुमार ने सुनील डांग को खुली चुनौती दी कि किसी भी राज्य में माननीय पत्रकारों के समक्ष आमने सामने बैठ कर अपनी बात रखें, दूध का दूध, पानी का पानी सामने आ जायेगा। उन्होंने इस माध्यम से देश भर के सभी खिलाड़ियों का आवाहन किया कि ऐसी भृमित खबरों व निष्काषित लोगों की बात पर ध्यान ना दें। पिछले 5 वर्षों से पूरा देश जानता है कि मास्टर्स गेम्स के रचयिता कौन हैं व किस-किस की मेहनत से इतनी बड़ी संस्था खड़ी हुई है। विनोद कुमार ने स्पष्ट शब्दों मे कहा कि सुनील डांग जैसे व्यक्तियों द्वारा जगदीप मधोक द्वारा संचालित मास्टर्स गेम्स फेडरेशन पर किसी भी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी।। इस दिग्गज संस्था को बर्बाद करने की हसरत पाले असमाजिक तत्व जल्द ही जेल की सलाखों के पीछें होंगे।

विनोद कुमार
संस्थापक एवम
राष्ट्रीय महासचिव
मास्टर्स गेम्स फेडरेशन