नाहन में नशीली दवा,पच्छाद में अवैध शराब व पुरुवाला में कच्ची शराब पकड़ी

Share this post

नाहन में नशीली दवा,पच्छाद में अवैध शराब व पुरुवाला में कच्ची शराब पकड़ी

देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर

सिरमौर जिला के विभिन्न पुलिस थानों की क्राइम डायरी

पुलिस थाना सदर नाहन की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर कैन्ट चौक के पास खड़े टैम्पू न0. HP71-1543 के अंदर बैठे एक व्यक्ति अश्वनी कुमार @ टोनी, निवासी बाल्मीकि बस्ती नाहन, के कब्जे से नशे के कुल 189 कैप्सूल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।

जिसपर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सदर नाहन में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (ND&PS) अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया जाकर आरोपी को मामले में गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा उन्हे 03 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है । मामले में अन्वेषण जारी है ।

पुलिस थाना पच्छाद की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बोहलघाट में एक व्यक्ति नरेश कुमार, निवासी गांव जमरोटी तहसील नाहन जिला सिरमौर के कब्जे से 05 लीटर नाजायज कसीदशुदा शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पच्छाद में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

पुलिस थाना पुरुवाला की पुलिस टीम गश्त के दौरान समय करिब 1.20 बजे दिन रामपुर घाट चौक पर मौजुद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सुचना प्राप्त हुई कि शेरपुर, जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश, निवासी एक व्यक्ति किशन राम, एकता कलोनी रामपुर घाट स्थित अपने किराये के कमरे में अवैध/ कच्ची शराब की खरीद फरोख्त का धन्धा करता है । जिस सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्ति के किराये के कमरा पर दबिश देकर उसके कब्जे से 10 लीटर नाजायज कसीदशुदा शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।