*बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें दे काजू मिल्क शेक -डॉ अर्चिता महाजन*

Share this post

*बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें दे काजू मिल्क शेक -डॉ अर्चिता महाजन*

देवभूमि न्यूज डेस्क
चंबा

काजू के दूध में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन डी होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. विटामिन डी फॉस्फोरस, कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने का काम करता है, जिससे हड्डियां मजबूत और हेल्दी बनी रहती हैं.

इस दूध के सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण होने वाली बीमारियों से भी बचाव होता है.इसमें जिंक और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभदायक होते हैं। इससे शरीर में इन्फ्लेमेशन भी कम होती है जिससे इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है और शरीर बीमारियों से बचा रहता है। यह हड्डियों के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है।काजू में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट कम्पाउंड जैसे एनाकार्डिक एसिड, कार्डनोल्स, कार्डोल्स, बोरोन होते हैं, जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं. काजू या काजू का दूध पीने से काफी हद तक कैंसर के होने की संभावनाओं को कम किया जा सकता है

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डायटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पदम श्री राष्ट्रीय पुरस्कार एवं नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ अवार्ड राष्ट्रीय पुरस्कार