टिम्बी के निकट एन एच 707 पर भूस्खलन से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त,कई घण्टो बंद रहा मार्ग
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
शिलाई-पावंटा नेशनल हाईवे 707 पर वीरबार को टिम्बी के निकट भूस्खलन के मलवे से जहां घण्टो मार्ग बाधित रहा वहीं टिम्बी बिजली प्रोजेक्ट से शिलाई जा रही बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है भूस्खलन के दौरान एक बिजली पोल भी मलवे में ढह गया
पांवटा -गुम्मा नेशनल हाईवे 707 पर टिंबी के समीप बड़ा भूस्खलन हुआ

यहां रुदनव इंफा कम्पनी सड़क चौड़ाकरण का कार्य कर रही है क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे 707 सड़क का डबल एन का कार्य चल रहा हैअवैज्ञानिक तौर पर कंपनियों द्वारा जगह-जगह कटिंग की जा रही है जबकि प्रशासन कम्पनी के विरुद्ध कोई कार्यवाही करने में असमर्थ रहा है
वीरवार सुबह करीब 9:30 बजे के करीब टिम्बी के समीप हुए भूस्खलन से जहां आवाजाही बाधित हो गई है सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गया लोग सुबह अपने दफ्तरों और बच्चे स्कूल ,कालेज के लिए बसों के माध्यम से जाते हैं लेकिन सड़क बंद होने से लोगों को परेशानियां उत्पन्न हो गई है करीब पांच घण्टे बाद मार्ग यातायात के लिए खुला
इस सम्बंध में अश्याडी पंचायत के प्रधान अनिल चौहान ने बताया कि सड़क ली कटिंग अवैज्ञानिक तरीके से की जा रही है जिसके कारण इस तरह भूस्खलन हो रहा है और लोगो का भी नुकसान हो रहा है
गौरतलब है कि 2 दिन पहले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी शिलाई का दौरा किया था और उन्होंने भी एसडीएम और डीएसपी को सख्त निर्देश दिए थे कि 2 दिनों के भीतर काम कर रहे कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए उधर इस सम्बंध में कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार शुक्ला व जगन्नाथ से जानकारी लेनी चाही लेकिन कम्पनी के कर्मचारियों ने फोन रिसीव ही नही किया