सिरमौर जिला की 259 पंचायतों में 26 फरवरी को होंगी विशेष ग्राम सभा बैठकें:आर.के. गौतम
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
नाहन, 24 फरवरी
सिरमौर जिला उपायुक्त आर.के. गौतम ने यहां बताया कि सिरमौर जिला के समस्त विकास खंडों की 259 ग्राम पंचायतों में 26 फरवरी को प्रातः 11 बजे विशेष ग्राम सभाओं की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

उपायुक्त ने बताया कि ग्राम सभाओं की इन विशेष बैठकों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 की नई पीढ़ी वाटर शैड विकास घटक से सम्बन्धित मुददों पर चर्चा एवं समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विशेष ग्राम सभाओं की बैठकें आयोजित करने के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों और पंचायतों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।