शिमला के विकासनगर सरस्वती विद्या मंदिर “वो दिन” के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
शिमला के विकासनगर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना शिमला शहरी के द्वारा “वो दिन” योजना के अंतर्गत शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद परिसर पाठशाला विकास नगर में खंड स्तरीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया

इसमें आयुष विभाग से आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वाति चंदेल आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र पंथाघाटी ने उपस्थित छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं एनीमिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी व छत्राओ से व्यक्तिगत विचार विमर्श भी किया गया पुलिस विभाग से आई कांस्टेबल रेखा ने महिलाओं एवं किशोरियों के विरुद्ध हो रहे साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कीऔर इसमें इससे निपटने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया इस शिविर में विद्यार्थियों को अच्छा स्पर्श व बुरा स्पर्श से संबंधित लघु फिल्म कोमल दिखाई गई और साथ ही मासिक धर्म से संबंधित भ्रांतियों एवं महत्वपूर्ण जानकारियों से संबंधित लघु फिल्म “रेड टेबू भी दिखाई गई इस शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा विभाग द्वारा चलाई गई

योजना वो दिन के बारे में किशोरियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी साथ ही उन्होंने किशोरियों से मासिक धर्म से सम्बंधित कई प्रश्न पूछे व उनका सही जवाव भी किशोरिओं को बताया उन्होंने मासिक धर्म से सम्बंधित सामाजिक भ्रांतियां पर भी विस्तृत प्रकाश डालाबाल विकास परियोजना कार्यालय शिमला शहरी एवं सरस्वती विद्या मंदिर पाठशाला के प्रधानाचार्य घनश्याम जी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्तिथ किशोरियों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया
चित्रकला प्रतियोगिता में श्रद्धा चौधरी पहले,वंशिका दूसरे तथा आशीमा तीसरे स्थान पर रही
नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभा पहले,अंजली ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा स्थान पाया
भाषण प्रतियोगिता में तन्नू ने पहला,पूजा ने दूसरा और संजना तीसरे स्थान पर रही
सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरित किए
इस कार्यक्रम में स्कूल अध्यापक व करीब 150 छात्र-छत्राओ ने मौजूद रहे