शिलाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विदाई समारोह में योगेश शर्मा मिस्टर फेयरवेल, सुहानी भंडारी बनी मिस फेयरवेल
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
सिरमौर जिला के शिलाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित विदाई समारोह में योगेश शर्मा मिस्टर फेयरवेल और सुहानी भंडारी बनी मिस फेयरवेल |
24 फरवरी 2023 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में 11वीं कक्षा के छात्रों द्वारा बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई के प्रिंसिपल श्री रमेश चंद जी ने दीप प्रज्वलित कर इस समारोह का शुभारंभ किया |

11वीं कक्षा के छात्रों द्वारा बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्वागत गीत गाया गया | आज इस समारोह में बारहवीं कक्षा के छात्र एवं छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहे |
मिस्टर रैपर पीयूष एवं मिस्टर बीट आयुष की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया |

इसके पश्चात अनेक प्रस्तुतियां देकर छात्रों ने विदाई कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए| बारहवीं कक्षा के छात्र एवं छात्राओं ने रैंप (फैशन शो) मंच पर जलवा बिखेरा और अंत में योगेश शर्मा मिस्टर फेयरवेल तथा सुहानी भंडारी को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया | रनर अप मिस आरती शर्मा एवं रनर अप बॉयज मिस्टर साहिल नेगी रहे|

अंत में प्रधानाचार्य महोदय श्री रमेश चंद जी ने अपने 43 वर्ष पूर्व बचपन के दिन याद करते हुए विदाई समारोह की याद को ताजा किया तथा बच्चों को समस्त स्कूल प्रशासन की ओर से अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी |