सिरमौर में बैचवाईज जे.बी.टी. नियुक्ति के लिए 5 मार्च को साक्षात्कार- गुरजीवन शर्मा
देवभूमि न्यूज डेस्क
नाहन-25 फरवरी
सिरमौर जिला के उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा गुरजीवन कुमार शर्मा ने बताया कि सिरमौर जिला में प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में जे.बी.टी.(कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक) के विभिन्न श्रेणियों के 35 पदों हेतु बैच वाईज नियुक्तियों के लिए 5 मार्च 2023 को डाईट परिसर नाहन में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में जे.बी.टी. पदों पर नियुक्ति हेतु सामान्य वर्ग (अनारक्षित) के 14 रिक्त पदों के लिए 31 दिसम्बर 2008 बैच निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि सामान्य (इकोनेमिकली वीकर सैक्शन) के 3 पदों, सामान्य (वार्ड ऑफ फ्रीडम फाईटर) के एक पद, अनुसूचित जाति के 9 पदों तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 6 पदों के लिए 31 दिसम्बर 2012 तक का बैच निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग (आईआरडीपी) के एक पद के लिए 31 दिसम्बर 2014 तक का बैच तथा अनुसूचित जन जाति के एक पद के लिए 31 दिसम्बर 2008 तक का बैच निर्धारित किया गया है।
.0.
नोट: जिन समाचार पत्रों/इलैक्ट्रानिक मीडिया में 24 फरवरी को जारी बैचवाईज नियुक्तियों का प्रेस नोट प्रकाशित हो गया है, कृपया वे इस आंशिक संशोधन वाले प्रेस नोट को भी प्रकाशित करने का कष्ट करें।