अजड़ी खाला में डंपिंग यार्ड बनाने से दर्जनों पेयजल व सिंचाई कुहले होगी क्षतिग्रस्त
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
सिरमौर जिला के शिलाई-गुम्मा एन एच-707 फेज-3 पर शिलाई से दो किलोमीटर दूर अजड़ी खाला में रुदनव इंफा कम्पनी द्वारा बनाए गए डम्प यार्ड से सिंचाई कुहले व पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने पर कई गावँ के ग्रामीण समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियो से मिलेंगे

बागना के निकट अजड़ी खाला में मलवा फेंके जाने से करीब 13 पेयजल लाइनों के साथ स्त्रोत टैंक व सिंचाई कुहले बर्बाद होने की कगार पर है
क्षेत्र के लोगो हीरा सिंह,गोविंद,जवाहर सिंह,राजू,निका राम,मंशाराम,कुंदन सिंह,रमेश,दलीप सिंह,बनसीराम,सुंदर सिंह,रामभज व बलिराम ने बताया कि अजड़ी खाला से भुगाड़ी, पटाई,शरोग, मानल,डिमटी,सियासू व अन्य पेयजल योजनाएं बनी हुई है
यह अकेला ऐसा खाला है जहां से दर्जनों गांवों को पानी मिलता है कम्पनी के वाहन रात्रि को इस खाला में सड़क कटिंग का मलवा डम्प कर रहे है
ग्रामीणों ने बताया कि फोन द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों व कम्पनी के अधिकारियों को इसकी सूचना देने के बाद इसमे कोई कार्यवाही न होने पर ग्रामीण अब शिलाई उपमंडलाधिकारी मिलेंगे बताया जा रहा है कि अजड़ी खाला में बने पेयजल स्त्रोत टैंक व पेयजल लाइनों की ग्रामीणों ने एनओसी ली है अब इसी खाला में मलवा डम्प करने से एक दर्जन से अधिक गावो के लोग पानी से वंचित हो जाएंगे सिंचाई सुविधाएं भी प्रभावित होगी