शिलाई नेशनल हाइवे 707 रविवार से बड़े वाहनों के लिए बंद: जनता परेशान

Share this post

शिलाई नेशनल हाइवे 707 रविवार से बड़े वाहनों के लिए बंद: जनता परेशान

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई

हिमाचल प्रदेश: सिरमौर जिला के शिलाई नेशनल हाईवे 707 पर शिलाई-टिम्बी के मध्य गंगटोली के समीप कंपनी के बेतरतीब तरीके कार्य से सड़क धंसने से तीन दिन से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है। जिस कारण बसें व बड़े वाहन आधे रास्ते में फंसे हुए है तथा करीब 35 पंचायतों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब -शिलाई नेशनल हाईवे 707 के 104 किलोमीटर का निर्माण कार्य 1350 करोड़ रुपए की लागत से चला हुआ है तथा एनएचएआई ने इस कार्य को 4 भागो में बांटा हुआ। तीसरे फेज का निर्माण कार्य बोहराड़ से शिलाई के शिरी क्यारी का 25 किलोमीटर का निर्माण कार्य रूदनव इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिला है। कंपनी ने सड़क का निर्माण कार्य चलाया हुआ है।

बताया जा रहा है कि शिलाई के नजदीक गंगटोली के पास कंपनी ने सड़क चौड़ीकरण का कार्य चलाया हुआ है रविवार देर रात को पहाड़ी खुदाई के दौरान बड़ी बड़ी चट्टानें गिरने से सड़क का आधा हिस्सा ध्वस्त हो गया और रविवार देर रात से बड़े वाहनों के लिए नैशनल हाइवे बंद हो गया है। ग्रामीणों का मानना है की कंपनी ने पहाड़ खोदने के लिए भारी मात्रा में ब्लास्टिंग की है जिस कारण बड़ी चट्टानें गिरी है।

लेकिन सड़क ध्वस्त होने के बाद दो दिन बीत जाने के बाद भी वन विभाग,प्रशासन व एनएचएआई का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया है। पहाड़ी का सारा मलवा रिजर्व फारेस्ट में गिराया गया है
तीन दिनों से बड़े वाहनों का इस मार्ग पर न चलने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पिछले 72 घण्टो से अधिक समय बीत जाने पर भी मार्ग बस,ट्रक मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूर्णतया ठप्प है हालांकि इस मार्ग पर ब्लास्टिंग बंद है लेकिन कम्पनी रात्रि को ब्लास्टिंग का प्लान बना रही है घटनास्थल पर कम्प्रेशर चट्टानों में होल कर रहा है जिससे या तो पूरा पहाड़ दरक सकता है इस हालत में बड़ी चट्टानों के गिरने से बची सड़क भी टूट सकती है

उधर सिरमौर के जिलाधीश आर के गौतम ने सड़क रविवार से बंद होने की अनभिग्यता जताई जबकि एस डी एम शिलाई छुटी पर चल रहे है
मार्ग पर कार्यरत रुदनव इंफ्रा कम्पनी के पी एम विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जब तक प्रशासन यहां ब्लास्ट की परमिशन नही देता है मार्ग खुलना असम्भव है ब्लास्ट की परमिशन मिलने पर भी मार्ग खोलने में दो दिन का समय लगेगा अन्यथा बहुत दिनों तक मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद रह सकता है