राज्यसभा से शीघ्र पारित होगा हाटी समुदाय से जुड़ा संशोधन विधेयक -पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

Share this post

राज्यसभा से शीघ्र पारित होगा हाटी समुदाय से जुड़ा संशोधन विधेयक -पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आश्वासन दिया है कि हाटी समुदाय को जल्द ही अनुसूचित जनजाति का औपचारिक दर्जा मिल जाएगा। इस संबंध में हाटी विकास मंच के पदाधिकारियों ने शिमला में उनसे मुलाकात की इस दौरान संशोधित विधेयक से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जो कहती है

वह करती है उनकी पहल पर हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने का बड़ा निर्णय लिया गया था इसे चरणबद्ध तरीके से अब सिरे चढ़ाया जा रहा है। पहले लोकसभा से विधेयक पारित करवाया गया और अब राज्यसभा की बारी है । इस प्रतिनिधिमंडल में सिरमौर हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा महासचिव अतर सिंह तोमर, मुख्यप्रवक्ता डॉक्टर रमेश सिंगटा, अनुज शर्मा, मदन तोमर, दलीप सिंगटा, आशु चौहान, कपिल कपूर, विक्रम नेगी, गोपाल ठाकुर, कपिल चौहान, अर्जुन, गोविंद राणा, कपिल कपूर सुरजीत ठाकुर, दीपक चौहान, नीटू चौहान, जगत ठाकुर, दिनेश ठाकुर, सहित आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।।।