कफोटा राजकीय महाविद्यालय में मार्च 2023 को मनाया जा रहा रोड़ सेफ्टी मन्थ

Share this post

कफोटा राजकीय महाविद्यालय में मार्च 2023 को मनाया जा रहा रोड़ सेफ्टी मन्थ

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर

सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र राजकीय महाविद्यालय कफोटा मे मार्च 2023 को रोड सेफ्टी मंथ के तौर पर मनाया जा रहा है। इस क्रम में आज दिनांक दो मार्च 2023 को रोड सेफ्टी क्लब राजकीय महाविद्यालय कफोटा ने सड़क सुरक्षा के बारे में छात्रों में जागरूकता लाने के लिए पुलिस विभाग के द्वारा एक गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया।

ए एस आई वीरेंद्र ठाकुर ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के साथ-साथ ऑनलाइन ठगी के बारे में भी अवगत कराया। कार्यवाहक प्राचार्य डी एस तोमर ने भी सड़क सुरक्षा के महत्व पर बल दी । इस मौके पर रोड सेफ्टी क्लब के कोऑर्डिनेटर असिस्टेंट प्रोफेसर विक्रम ठाकुर, असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश शर्मा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश कुमार मौजूद रहे।

उपरोक्त कार्यक्रम के अलावा सड़क सुरक्षा पर निबंध लेखन एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।