सिरमौर जिला क्राइम डायरी
नाहन में धरा सट्टाबाज,माजरा में अवैध शराब, हेरोइन बरामद
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
सिरमौर जिला के पुलिस थाना सदर नाहन की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति सुमेर चन्द निवासी गांव धौण डा0 रामा, नाहन को उसकी रेणुका दो सड़का स्थित दुकान के बाहर खड़े होकर एक रुपये के बदले अस्सी रुपये देने का प्रलोभन देकर सरेआम दडा सट्टा लगवाते हुये धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है । पुलिस टीम द्वरा आरोपी के कब्जे से दड़ा सट्टा की पर्चियों सहित कुल 1590/- रूपए भी बरामद किये गए हैं । जिसपर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सदर नाहन में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13A-3-67 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण किया जा रहा है

पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर एक स्कूटी नम्बर UK07BF-6052 सवार एक व्यक्ति अशोकपाल, निवासी गांव व डाकघर शेरपुर, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून उत्तराखण्ड, के कब्जे से 04.14 ग्राम स्मैक/ हैरोईन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (ND&PS) अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।
दूसरे मामले में पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम गश्त के दौरान समय करीब 6.10 बजे शाम मेलियों चौक पर मौजुद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति धर्मपाल, निवासी नयागांव, माजरा, पावँटा साहिब अपनी कनफैकशनरी की दुकान में अवैध शराब की खरीद फरोख्त का धन्धा करता है । जिस पर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्ति की दुकान पर दबिश देकर उसके कब्जे से 07 बातलें देसी शराब ( Only for sale in Chandigarh) बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।