किसी को फोन डायल करने के लिए देते हैं तो हो जाए सतर्क

Share this post

किसी को फोन डायल करने के लिए देते हैं तो हो जाए सतर्क

देवभूमि न्यूज डेस्क

डिजिटल तरीके से आपका अकाउंट खाली हो सकता है इसलिए अब आप किसी अजनबी को अपना फोन डायल करने के लिए देते हैं तो सावधान हो जाएं! कहीं आपके साथ भी ऐसा न हो जाए?

सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक अब नौसरबाज आपसे किसी भी बहाने फोन करने के लिए मोबाइल फोन मांगता है तो आप तरस के आधार पर उसे डायल करने के लिए मोबाइल फोन न दें। अगर आपको लगता है कि वह व्यक्ति वास्तव में मजबूर है, तो उससे उसका मोबाइल नंबर मांगें और खुद नंबर डायल करें, अन्यथा कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम के माध्यम से आपका बैंक खाता खाली हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक नौसरबाज अपनी बड़ी मजबूरी बताकर फोन करने के लिए आपसे आपका मोबाइल फोन ले लेते हैं। फिर 21 और 401 डायल कर वह स्कैम के जरिए अपने मोबाइल पर कॉल फॉरवर्डिंग सेट करता है। अब जितने ओ.टी.पी. स्कैमर्स आएंगे और आपके बैंक खाते में सारा पैसा उड़ा देंगे और आप अपने हाथ मलते रह जाएंगे। इसलिए कभी भी किसी को अपना मोबाइल डायल न करने दें