25 मार्च रात्रि 8.30से 9.30 मनाया जाएगा अर्थ हावर
देवभूमि न्यूज डेस्क
अर्थ हावर का आयोजन साल 2007 से ही हर साल किया जा रहा है दुनियाभर के सैकड़ों देशों के करोड़ों लोग हर साल इस वैश्विक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं इस दिन दुनिया के कई ऐतिहासिक इमारतों की लाइट्स को भी बन्द कर दिया जाता है बिजली बंद करने से कार्बन फुटप्रिंट में को भी कम करने में मदद मिलती है और उर्जा की भी बचत होती है

25 मार्च को रात्रि 8.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे के मध्य एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद करने का आग्रह किया जाता है
25 मार्च की रात साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखकर अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। हिमाचल के माननीय मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश की जनता से इस विशेष अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। द बिगेस्ट आवर फॉर अर्थ विषय पर केंद्रित अर्थ ऑवर 25 मार्च को रात 8.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे के मध्य मनाया जाएगा।

इस आयोजन के लिए वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर इंडिया (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया) के प्रयासों की सराहना करते हुए इसमें सभी से सहभागिता का आह्वान किया है। कहा कि इस तरह के अभियान प्रकृति एवं लोगों के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध वाले समाज के निर्माण में सहायता करते हैं।
इससे प्रकृति के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करने में भी मदद मिलेगी, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित होगा। आज हम सभी माताओं बहनों भाईयों से प्रार्थना ओर निवेदन करते हैं कि इस अभियान में अधिक से अधिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और अपने गांव,शहर, जिले व प्रदेश व देश में बढ़ चढ़ कर इस पुनीत मुहिम का हिस्सा बने ऐसा आप सभी से निवेदन ओर आग्रह करना चाहेंगे सहयोग देने के लिए 25 मार्च को रात्रि 8.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे के मध्य एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद करने का आग्रह करते है।
एक क़दम जागरूकता की ओर 🌹👏हेमराज राणा