देवभूमि न्यूज 24.इन
⭕नवरात्रि के नौ दिनों में पूजा पाठ के साथ ही व्रत कर रहे हैं तो भूलकर भी इन सब्जियों को ना खाएं। मान्यतानुसार इन सब्जियों को सात्विक प्रकृति के गुण वाली सब्जियां नहीं माना जाता है।
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत २२ सितंबर से हो रही है। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा की पूजा-आराधना के साथ ही लोग नौ दिन का व्रत करते हैं। व्रत का मतलब केवल अन्न त्यागना नहीं होता। इन दिनों शुद्ध, सात्विक भोजन करने के साथ ही मन और कर्म को भी शुद्ध रखा जाता है। सात्विक फलाहारी हल्का भोजन करने की सलाह इसलिए दी जाती है। जिससे मन शांत रहे और देवी दुर्गा की भक्ति में लग सके। अन्न त्यागने के साथ ही नौ दिनों के व्रत में कई तरह की सब्जियों को भी खाना वर्जित होता है। चलिए जानें कौन सी हैं वो सब्जियां
⚜️१. लहसुन-प्याज
लहसुन प्याज को तामसिक गुणों वाला माना जाता है। इसलिए पूजा-पाठ के दिनों में हमेशा लहसुन प्याज को खाना वर्जित होता है।
⚜️२. बैंगन
बैंगन को शुद्ध आहार में नहीं गिना जाता इसलिए व्रत के दौरान बैंगन को खाना पूरी तरह से वर्जित है।
⚜️३. गोभी और इससे जुड़ी सब्जियां
गोभी में खास तरह की महक होती है। इसलिए गोभी और साथ ही इसकी प्रजाति वाली सब्जी जैसे पत्तागोभी, ब्रोकली, रेड कैबेज को भी नहीं खाया जाता।

⚜️४. मूली
मूली भी एक गंध वाली सब्जी होती है। इसलिए मूली को भी नवरात्रों के व्रत में नहीं खाया जाता है।
⚜️५. मटर और कॉर्न
मटर को फली में गिना जाता है और नवरात्रि में किसी भी तरह की फलियां जैसे बींस, लोबिया भी नहीं खाई जाती। उसी तरह कॉर्न अनाज की तरह यूज होता है। इसलिए कॉर्न भी व्रत में खाना वर्जित होता है।
⚜️६. शिमला मिर्च और भिंडी
भिंडी चिपचिपी सब्जी होती है। जिसे व्रतों में खाने से लोग बचते हैं। वहीं शिमला मिर्च की गंध भी काफी तेज होती है। जिसकी वजह से शिमला मिर्च को भी व्रत में खाने से परहेज किया जाता है।
*🚩हरिऊँ🚩*








