*देवभूमि न्यूज 24.इन*
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के लिए अभी रोस्टर जारी नहीं हुआ लेकिन सिरमौर जिला के ग्राम पंचायत बांबल में पंचायत को निर्विरोध चुन लिया है हिमाचल प्रदेश में दिसंबर में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है लेकिन सरकार अभी तक रोस्टर जारी नहीं कर पाई है
सिरमौर जिला के उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत बांबल में आगामी होने वाले पंचायत चुनाव के लिए पंचायत वासियों ने सर्वसहमति से पंचायत प्रधान व उप प्रधान चुन लिए गए हैं पंचायत सदस्यों का चयन पंचायती राज विभाग द्वारा रोस्टर जारी हो जाने के बाद किया जाएगा जिससे पंचायत निर्विरोध बन जाएगी

बांबल पंचायत के प्रधान गुमान सिंह चौहान ने बताया कि आगामी होने वाले पंचायत चुनाव के लिए हमारी पंचायत ने सर्वसहमति से पंचायत प्रधान व उप प्रधान को चुन लिया है उन्होंने बताया कि बांबल गांव के गुलाब सिंह को प्रधान जबकि इसी गांव के चमेल सिंह को उप प्रधान चुन लिया है पंचायत के अन्य गांव भेड़ाल,कांडों लाणी,हरिजन बस्ती बांबल से वार्ड मेंबरों को भी सर्व सहमति से चुन लिया जाएगा उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पंचायत के सभी लोगों की उपस्थिति में हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया है
उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान पंचायत के लोगों में आपसी भाई चारा बने रहे किसी तरह का मतभेद और तनाव न हो के चलते यह निर्णय लिया है और पंचायत निर्विरोध चुन ली है