देवभूमि न्यूज 24.इन
जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के सासन गांव पहुंचे और युवक के हमले में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान वे घायल महिला के दिव्यांग पुत्र गोलू से मिलकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद क्षण है, क्योंकि गोलू मासूम है और दिव्यांग भी, और उसकी मां ही उसके जीवन का एकमात्र सहारा थी
जयराम ठाकुर ने बताया कि उनके विधायक आशीष शर्मा ने आर्थिक सहायता प्रदान की है और हर महीने ₹3000 की मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने सरकार से अपील की कि मामले की जांच में किसी भी प्रकार की कोताही न हो और आरोपी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर आशीष शर्मा, सुजानपुर के पूर्व विधायक राजिंदर राणा, विजय अग्निहोत्री और वंदना योगी भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि सासन गांव में एक 40 वर्षीय महिला पर 14 वर्षीय किशोर ने दराती और डंडे से हमला किया था, जिससे महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है