बकरास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया बाल दिवस पर अध्यापकों ने चाचा नेहरू के जीवन पर डाला प्रकाश

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24.इन*

सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरास में चिल्ड्रंस दिवस मनाया गया। जिसमें लगभग 300 बच्चों और अध्यापकों ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन पर अपने विचार प्रकट किए। कक्षा 12वीं की छात्रा रोशनी ठाकुर और कृष्णा ठाकुर ने अपने भाषण से सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया ओर खूब तालिया बटोरीं।
इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के अध्यापक व जिला अध्यक्ष टीजीटी आर्ट्स कपिल शणकवाण ने बच्चों को नेहरू जी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अहम भूमिका निभाई और अपने जीवनकाल के लगभग 3300 दिन जेल में बिताए। नेहरू जी ने स्वराज का लक्ष्य रखा और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बनकर साबित भी किया कि देश को कैसे चलाया जाता है। प्रधानमंत्री बनकर उन्होंने योजना आयोग , इसरो, रेलवे, एयर इंडिया, भेल, सेल, , बोकारो, राउरकेला,और बहुत सारे उद्योग स्थापित किए!
1961 में बेलग्रेड सम्मेलन में उन्होंने साबित किया कि नेहरू सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के नेता हैं, ओर उन्होंने गुट निरपेक्ष आंदोलन को बढ़ावा दिया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रदीप राणा और शिक्षक कपिल शणकवाण ने कहा कि नेहरू जी ने समाजवादी, लोकतांत्रिक, ओर आर्थिक स्वतंत्रता की स्थापना भारत में की। 14 नवम्बर 1889 को मोतीलाल नेहरू के घर जन्मे नेहरू जी ने भारत के सबसे अमीर घराने के बालक हो कर भी संघर्ष और क्रांति को चुना। नेहरू 27 मई 1964 वा अपने जीवन के अंतिम दिन तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। इसलिए उन्हें आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है। कपिल शणकवाण ने कहा कि सभी बच्चों को नेहरू जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए, ओर उनके आदर्शों को अपने जीवन पर लागू करने चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के युवा एवं सक्रिय कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रदीप राणा की विशेष पहल व सभी अध्यापकों ने बड़े उत्साह के साथ चिल्ड्रन डे को मनाया। सभी बच्चों को मिठाइयां बांटी गई और मां सरस्वती से बच्चों के लिए,ढेर सारी खुशियां मिले ऐसी मन्नत मांगी गई।।