*देवभूमि न्यूज 24.इन*
समग्र विकास क्रान्ति की ओर अग्रसर अम्ब तहसील उपमंडल मुख्यालय बढ़ती जनसंख्या के चलते बहुत बड़े शहरीकरण की ओर अग्रसर हुआ है। इस समय जिला ऊना का सबसे बड़ा तहसील उपमंडल मुख्यालय अम्ब आंका गया है जिसकी आबादी,भू-भाग क्षेत्रफल तुलनात्मक तौर पर सर्वाधिक है। ऐसे में अम्ब तहसील उपमंडल मुख्यालय में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाना एक ज्वलंत एवं प्रासंगिक मुद्दा बन चुका है। पिछले तीन दशक से अम्ब में जनहित में बड़ा सुविधाजनक बस अड्डा, फ्लाई ओवर ब्रिज, बईपास ,मिनी सचिवालय, क्रिकेट स्टेडियम, सैनिक स्कूल, सैनिक अस्पताल व सैनिक कैंटीन समेत अनेकों जनहित की मांगे लगातार आम जनता-जनार्दन द्वारा समयानुसार बहुत बार उठाई जा चुकी है।
इन सभी अनिवार्य मांगों में सीवरेज प्रणाली विकसित करवाने की जोरदार मांग अभी भी कार्यान्वित नहीं करवाई जा सकी है।
अम्ब तहसील उपमंडल की नगर पंचायत के नौ वार्डो व विभिन्न ग्राम पंचायतों समेत कुल जनसंख्या एक लाख दर्ज की जा रही है। वर्तमान में अम्ब तहसील उपमंडल मुख्यालय की चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता संखया साठ हजार के आंकड़े को पार करने जा रही है।
नगर पंचायत अम्ब के नौ वार्डो में सीवरेज प्रणाली विकसित करवाने की जोरदार मांग उठाई जा चुकी है। सीवरेज प्रणाली के बगैर पानी निकासी की हालत बदतर होती जा रही है। आम जनमानस का कहना है कि पानी निकासी की नालियों के अभाव में सीवरेज प्रणालीबद्ध करवाना सभी समस्याग्रस्त स्थिति का एकमात्र हल है। अम्ब में सुविधा सम्पन्न रेलवे स्टेशन की मौजूदगी में अम्ब का शहरीकरण लगातार शुमार होता जा रहा है। अम्ब तहसील उपमंडल में सीवरेज प्रणाली का ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किये जाने की ज़ोरदार मांग है,इसे हर हालत मे शीघ्रातिशीघ्र मुकम्मल करवाया जाना चाहिए।
सीवरेज प्रणाली की मांग को यथोचित बतलाते हुये अम्ब के स्थानीय समाजसेवी,एनजीओआरटीआई एक्टिविस्ट गणपति-उत्सव कमेटी व अम्बिकानगर-अम्ब साहित्य परिषद के संचालक राजीव शर्मन ने मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से जोरदार अपील की है कि आगामी बजट प्रावधान में अम्ब तहसील उपमंडल में सीवरेज प्रणाली उपलब्ध करवाने की गर्ज से जनहित में बजट उपलब्ध कराकर सीवरेज प्रणाली को शीघ्रातिशीघ्र साकार करवाया जाना चाहिए।