देवभूमि न्यूज 24.इन
🔶 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा— “वीर बाल दिवस साहसी बच्चों के लिए एक बड़ा मंच है।”
🔶 राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा की— स्कूलों के सिलेबस में साहिबजादों की वीर गाथा को शामिल किया जाएगा।
🔶 राहुल गांधी का आरोप— भाजपा और आरएसएस शिक्षा व्यवस्था व संस्थानों को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं।
🔶 रूस-यूक्रेन युद्ध: युद्ध शुरू होने के बाद रूस ने सैन्य क्षमता में बड़ा इजाफा किया, हथियारों और गोला-बारूद का उत्पादन 22 गुना बढ़ाया।
🔶 केरल राजनीति: पहली बार भाजपा का मेयर बना— तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन से वीवी राजेश निर्वाचित; चार दशकों से लेफ्ट का कब्जा था।
🔶 गृह मंत्री अमित शाह बोले— आतंकवाद का तरीका बदल रहा है, इससे निपटने के लिए तकनीक का बेहतर उपयोग जरूरी; NIA ने नए डेटाबेस और क्राइम मैनुअल लॉन्च किए।
🔶 पैन-आधार लिंक अनिवार्य: 31 दिसंबर तक लिंक न कराने पर 1 जनवरी से पैन होगा इनऑपरेटिव।
🔶 उन्नाव दुष्कर्म कांड: कुलदीप सेंगर की बढ़ेंगी मुश्किलें, हाईकोर्ट के फैसले को CBI ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।
🔶 NIA की बड़ी कार्रवाई: अमेरिका में बैठकर भारत विरोधी साजिश रचने वाले गुलाम नबी फई की कश्मीर में संपत्ति होगी कुर्क।
🔶 H-1B वीजा नियम: भारतीयों को आ रही समस्याओं पर अमेरिका से बातचीत जारी— विदेश मंत्रालय।
🔶 ‘अरावली बचाओ–भविष्य बचाओ’: जयपुर में NSUI का पैदल मार्च, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर पुलिस ने रोका।
🔶 डोनाल्ड ट्रंप का दावा: अमेरिका ने नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ घातक हमला किया।
🔶 MEA on Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।
🔶 EXCLUSIVE: पाकिस्तान ने सक्रिय किया ऑपरेशन ‘विलायत कश्मीर’, भारत के खिलाफ खतरनाक साजिश।
🔶 NCP में घमासान: चाचा-भतीजा एक हुए तो पार्टी में विरोध तेज, शरद गुट से नेताओं ने कांग्रेस में लगाई छलांग।
🔶 उत्तर प्रदेश: SIR में 2.89 करोड़ नाम कटे, 14 दिनों में केवल 2 लाख नए वोटर जुड़े; जल्द आ सकता है फाइनल ड्राफ्ट।
🔶 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 से 30 दिसंबर तक गोवा, कर्नाटक और झारखंड के दौरे पर।
🔶 चूरू सड़क हादसा: ट्रेलर-कार की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल।
🔷 IND W vs SL W: भारत ने तीसरा टी-20 मैच 8 विकेट से जीता, श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज में अजेय बढ़त।
🌞 आपका दिन शुभ और मंगलमय हो
सुप्रभात…!!