शिलाई में मतदाता सत्यापन एवं वोटर कार्ड अद्यतन हेतु सहायता शिविर

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन
ब्यूरो उपमंडल,शिलाई


आज शिलाई गांव में ग्राम पंचायत शिलाई के अंतर्गत बूथ संख्या 59/51 (शिलाई–4) में ग्रामवासियों की सुविधा के लिए मतदाता सत्यापन (Voter Verification) एवं वोटर कार्ड अद्यतन (Update) हेतु एक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्राम के पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान करना था।
शिविर के दौरान ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम, पते एवं अन्य विवरणों का सत्यापन एवं संशोधन किया गया। शिविर का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सहयोग प्रदान करने वाले सभी सदस्यों का ग्राम पंचायत की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है।
विशेष रूप से पंकज नेगी, अमित तोमर तथा प्रताप भाई, स्वरूप भाई, सोहन तोमर, सौरव एवं संजय देसाई जी के योगदान के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है।
आशा है कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।