देवभूमि न्यूज 24.इन
शिलाई
एकल अभियान गतिविधि विभाग, संभाग दक्षिण हिमाचल के भाग सिरमौर द्वारा 26 जनवरी 2026 को विश्राम गृह शिलाई में सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना से सेवा निवृत्त सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों को एकल विद्यालय अभियान संगठन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान कार्यक्रम में एकल अभियान के अखिल भारतीय अधिकारी, उत्तर क्षेत्र अधिकारी तथा समिति पदाधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और सम्मान प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ तिरंगा फहराने, राष्ट्रीय गान तथा संस्कार पक्ष के अंतर्गत हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात एकल विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, एकल अभियान के अखिल भारतीय अधिकारी, द्वारा एकल अभियान एवं संगठन की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान, साथ ही सेवा निवृत्त सैनिकों, शहीद सैनिक परिवारों एवं अन्य सैनिकों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी पश्चिम मोर्चा उत्तर क्षेत्र प्रभाग (P6) अभियान प्रमुख श्री सुनील ठाकुर, संभाग से श्री कपिल शर्मा, भाग से अभियान प्रमुख श्री दिनेश कुमार तथा श्री रणदीप शर्मा (खाजटा) द्वारा दी गई।
इस कार्यक्रम को सफल, भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु स्थानीय आयोजन समिति, भाग समिति एवं अंचल समिति का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।