देवभूमि न्यूज 24.इन
जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मिल्लाह गांव के ऐतिहासिक खेल मैदान में 12वीं शिरगुल क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का विधिवत रूप से समापन हुआ जिस समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान और शिलाई क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती समाजसेवी भवान सिह चौहान रहें जिन्होने सभी खिलाड़ियों और क्षेत्र समाज के युवाओं से नशे से दूर रहने का विशेष अनुरोध किया और हाल ही में युवाओं द्वारा क्यारी गुन्डाह से नाहन तक 121KM पैदल यात्रा जो नशे के खिलाफ सिरमौर जोड़ों यात्रा रही उन सभी बुद्धिजीवियों का भी आभार व्यक्त किया,साथ ही समाजसेवी भवान सिह चौहान ने शिरगुल क्रिकेट क्लब के लिए अपनी और से इक्कावन हज़ार रूपय की एक बड़ी राशि भेंट कि तो वहीं विशिष्ट अतिथि रहें प्रसिद्ध व्यवसाई सतपाल ठाकुर ने भी शिरगुल क्रिकेट क्लब के लिए इक्कीस हजार रुपए की राशि भेंट कि विशेष विशिष्ट अतिथि रहें युवा व्यवसाई पपेन्द्र ठाकुर ने भी क्लब के लिए इक्कीस हजार भेंट किए और इक्कीस हजार शिरगुल मन्दिर निर्माण मिल्लाह के लिए समर्पित किए, विक्की ठाकुर भारतीय सेना ने भी इक्कावन सौ रुपए क्लब को दान किए तो वहीं स्थानीय जनता ने भी आर्थिक रूप से सहयोग किया जैसे चतर सिंह राणा ने इकसठ सौ रुपए,मदन सिंह राणा ने इक्कावन सौ रुपए, इत्यादि अनेकों शख्सियतों ने समापन समारोह में आर्थिक रूप से क्लब का भरपूर सहयोग किया जिस प्रतियोगिता में विजेता टीम चडयू को एक लाख इकतीस हजार रुपए और चमचमाती ट्राफी प्रदान की गई और उप विजेता को पैंसठ हजार ट्राफी और मेन आफ द सीरीज को इक्कतीस सौ रुपए इत्यादि अनेकों पुरस्कार प्रदान किए गए,इस प्रकार इस वर्ष की शिरगुल क्रिकेट प्रतियोगिता पूर्व की भांति इस वर्ष और ऐतिहासिक और अनूठी रही,जिस प्रतियोगिता को सफल और ऐतिहासिक बनाने में गांव के सभी युवाओं और समस्त ग्रामीणों की पूर्व की भांति इस वर्ष भी सराहनीय भूमिका रही।
स्वतन्त्र लेखक-ठाकुर हेमराज राणा सिरमौर।