राजगढ़ पुलिस ने 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन आरोपी पकड़े

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन
राजगढ़,जिला सिरमौर

सिरमौर जिला के पुलिस थाना राजगढ़,की टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 फरवरी 2026 को पुलिस चौकी पझौता, थाना राजगढ़ की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर शरगांव के पास वाहन संख्या HP 99-8880 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार व्यक्तियों के कब्जे से 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान इस प्रकार है
कशिश भरोटा, पुत्र श्री श्याम लाल भरोटा, निवासी फ्लैट नंबर 6, ब्लॉक नंबर 18, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, संजौली, डाकघर संजौली, तहसील व जिला शिमला।
रूब्बल जदेईक, पुत्र श्री बलवीर जदेईक, निवासी गांव पंडरोग, डाकघर पुडग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला।
निक्षित चौहान, पुत्र श्री विजय चौहान, निवासी गांव व डाकघर पुडग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले का अन्वेषण जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मादक पदार्थ की आपूर्ति कहां से की गई थी और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।