पांवटा साहिब में अवैध शराब की खेप बरामद, आरोपी फरार

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन
सिरमौर जिला के पुलिस थाना पांवटा साहिब में अवैध शराब की बरामदगी को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने गाड़ी नंबर CH03Z-6951 से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 10.02.2026 को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उक्त वाहन में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पांवटा पुलिस टीम ने वहराल, गुरुद्वारा के समीप नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध वाहन को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर वाहन पीछे रोक दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 6 पेटी (72 बोतलें) अंग्रेजी शराब (Imperial Blue)
22 बोतलें देसी शराब (संतरा मार्का)
बरामद की गईं। बरामद शराब को कब्जे में लेकर पुलिस ने वाहन सहित जब्त कर लिया है।
इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी