देवभूमि न्यूज 24.इन
चंडीगढ़
पंजाब में 56.54 लाख वाहनों का बीमा नहीं हुआ है। इससे सड़कों पर स्थिति खराब हो रही है। वहां 56.54 लाख वाहन ऐसे हैं, जिनके मालिकों ने बीमा नहीं करवा रखा है। राजस्थान में एक करोड़ 19 लाख और केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ में 2.19 लाख लोगों ने अपने वाहनों की बीमा नहीं करवा रखा है।
देश के विभिन्न राज्यों की अपेक्षा चंडीगढ़ में वाहनों का बीमा कराने को लेकर जागरूकता है, लेकिन इसके बावजूद करीब सवा दो लाख वाहन बिना बीमा के दौड़ रहे हैं। होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के सांसद राजकुमार चब्बेवाल के एक सवाल पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने लोकसभा के पटल पर यह रिपोर्ट रखी है। मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के अंतर्गत वाहनों का बीमा और फिटनेस जरूरी है, लेकिन उसका अनुपालन हरियाणा समेत आसपास के राज्यों में बिल्कुल नहीं हो रहा है।