सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन13 – फरवरी – शुक्रवार

1 साउथ ब्लॉक में PM की आज आखिरी कैबिनेट बैठक, अब सेवा तीर्थ से चलेगा पीएमओ; पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

2 125 साल बाद ब्रिटिश काल की छाया से मिलेगी मुक्ति: पीएम मोदी आज सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का करेंगे उद्धाटन

3 भाजपा सांसद बोले- राहुल गुमराह कर रहे, सदस्यता खत्म करने का नोटिस दिया; राहुल का जवाब- FIR करें, प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा

4 FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या, Privilege प्रस्ताव लाएं – मैं किसानों के लिए लड़ूंगा।जो भी ट्रेड डील किसानों की रोज़ी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है।अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे।

5 ‘जनता को अब भाजपा से ही आस’, केरल से आए जनप्रतिनिधियों से पीएम ने कहा- सेवा की राजनीति को आगे बढ़ाएं

6 भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों को निराधार और भ्रामक करार देते हुए कहा कि यह समझौता किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा करता है।

7 ‘इससे ज्यादा बकवास कभी नहीं सुनी…’ राहुल के इंडिया-US ट्रेड डील को एपस्टीन से जोड़ने के आरोप पर बोले हरदीप पुरी

8 भारत 2026 में एशिया की सबसे तेज रफ्तार वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा: फिच रेटिंग्स

9 114 नए राफेल खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी, फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों के भारत आने पर हो सकता है सौदा; 96 भारत में बनेंगे

10 राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; 2 महीने में पूरे सूबे में नेशनल हाईवे से हटाएं अतिक्रमण

11 काशी, खाटू श्याम और उज्जैन (महाकाल)  जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है। त्योहारों और पीक सीजन में ट्रेनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे ने तीन राज्यों में अहम रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

12 इनमें औड़िहार–वाराणसी सिटी के बीच तीसरी लाइन, रींगस-सीकर सेक्शन की लाइन डबलिंग और उज्जैन के नाईखेड़ी–चिंतामण गणेश के बीच बाईपास लाइन शामिल है। रेलवे के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स से ट्रेनों की आवाजाही तेज होगी। भीड़भाड़ कम होगी और धार्मिक-पर्यटन रूट्स पर यात्रियों को ज्यादा सुविधाजनक सफर मिल सकेगा

13 रिटेल महंगाई 8 महीने में सबसे ज्यादा, जनवरी में बढ़कर 2.75% पर पहुंची, अक्टूबर 2025 में यह रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25% पर थी

14 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, नामीबिया को 93 रनों से हराया; ईशान-पंड्या की फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट

15 फरवरी के दूसरे हफ्ते में देश का मौसम एक साथ कई रूप दिखा रहा है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, जबकि मैदानी इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। कुछ तटीय इलाकों में समुद्र के ऊपर तेज और तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। अलग-अलग मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है

16 बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, खालिदा जिया के बेटे रहमान का PM बनना तय; शेख हसीना बोलीं- चुनाव फर्जी और असंवैधानिक

17 17 साल बाद वतन वापसी, BNP के तारिक रहमान ने दो महीने में पलट दिया बांग्लादेश का चुनावी खेल

18 ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, कहा- डील नहीं तो भुगतने होंगे दर्दनाक नतीजे; अप्रैल में करेंगे चीन का दौरा।