राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने संदेश में कहा कि रंगों का त्योहार होली हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पावन अवसर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग भरेगा तथा सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की प्रेरणा देगा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने बधाई संदेश में कहा कि होली ऐसा उत्सव है, जिसे हर संप्रदाय और धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। यह पर्व सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत बनाने का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में नई उमंग, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।