होली 2026: तिजोरी कभी नहीं होगी खाली, होली की सुबह जरूर करें ये उपाय

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

⭕होली का त्योहार केवल रंग खेलने तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में इसे सिद्धि की रात माना गया है। होलिका दहन के अगले दिन यानी होली की सुबह, कुछ खास उपाय करके जीवन से आर्थिक तंगी हमेशा के लिए दूर की जा सकती है।

अगर आप चाहते हैं कि साल 2026 में आपकी तिजोरी कभी खाली न रहे, तो होली की सुबह इन असरदार उपायों को जरूर आजमाएं, जो इस प्रकार हैं-

⚜️मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
लक्ष्मी जी हमेशा साफ-सुथरी जगह पर वास करती हैं। ऐसे में होली की सुबह सबसे पहले अपने घर के मुख्य द्वार की सफाई करें।
हल्दी और गंगाजल मिलाकर दरवाजे के दोनों ओर स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। इसके नीचे कुमकुम से ‘श्रीं’ लिखें। इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही आय के नए स्रोत बनते हैं।

⚜️होलिका की राख की पोटली
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
होलिका दहन की अगली सुबह, जब राख ठंडी हो जाए, तो वहां जाकर थोड़ी सी राख ले आएं। इस राख को एक लाल रेशमी कपड़े में रखें। इसमें एक चांदी का सिक्का या एक रूपय का सिक्का और 7 कौड़ियां रखें। इस पोटली को बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह राख दरिद्रता का नाश करती है और तिजोरी में धन को स्थिर रखने में मदद करती है।

⚜️श्री हरि और लक्ष्मी जी को गुलाल चढ़ाएं
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
होली के दिन सबसे पहला रंग भगवान को चढ़ाना चाहिए। सुबह स्नान के बाद मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति पर गुलाबी या लाल गुलाल चढ़ाएं। साथ ही उन्हें मिश्री और खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से लक्ष्मी-नारायण खुश होते हैं और धन की मुश्किलों को दूर करते हैं।

⚜️दान करें
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
शास्त्रों में कहा गया है कि दान कभी खराब नहीं जाता, बल्कि हजार गुना होकर लौटता है। ऐसे में होली की सुबह अपनी क्षमता के अनुसार, जरूरतमंद को सफेद चीजों का दान करें। इससे घर में बरकत बनी रहेगी।

           *🚩हरिऊँ🚩*
             🙏🏻🙏🏻🙏🏻

💐💐💐💐💐💐💐💐💐