देवभूमि न्यूज 24.इन⭕
हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली का जश्न मनाते हैं. मान्यता है कि स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने राधा रानी के साथ सबसे पहली बार होली खेली थी. तभी से हर साल इस पर्व को देशभर में मनाने की परंपरा शुरू हुई.
🪔पौराणिक कथा
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में भगवान विष्णु ने श्री कृष्ण के रूप में अवतार लिया. भगवान कृष्ण बाल अवस्था में गोकुल में रहते थे. उनके मामा कंस ने उन्हें कई बार मारने की कोशिश की. कंस ने श्री कृष्ण को मारने के उद्देश्य से पूतना नाम की राक्षसी को गोकुल भेजा. फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन पूतना ने अपने स्तनों पर विष लगाकर बाल कृष्ण को स्तनपान कराने की कोशिश की, लेकिन भगवान श्री कृष्ण ने दूध पीते-पीते ही उसका अंत कर दिया. मान्यता है कि इस घटना के बाद कान्हा का रंग और अधिक सांवला हो गया.
जैसे-जैसे कृष्ण बड़े हुए, उन्हें अपने सांवले रंग को लेकर जिज्ञासा और हल्का दुःख होने लगा, क्योंकि राधा रानी का रंग गोरा था और वे सांवले थे. वह अक्सर अपनी माता यशोदा से शिकायत किया करते थे कि उनका रंग सांवला क्यों है, जबकि राधा इतनी गोरी हैं. माता यशोदा उनकी बात सुन बस हंसती थीं. एक बार यशोदा ने हंसते हुए कहा कि यदि राधा के गोरे रंग से तुम्हें परेशानी है, तो तुम उसे अपने पसंद के रंग में रंग दो.
माता की बात कान्हा के मन को भा गई. फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन वे अपने मित्रों के साथ रंग लेकर बरसाना पहुंचे. वहां राधा को देखते ही कृष्ण ने उन पर रंग डाल दिया और देखते ही देखते पूरा माहौल रंगों से सराबोर हो गया. राधा को बचाने आईं गोपियों को भी कृष्ण जी के मित्रों ने रंगों से रंग दिया.
इसके जवाब में गोपियों ने भी कृष्ण और उनके मित्रों पर माखन और पानी से भरी मटकी फोड़ी. कहा जाता है कि इसी हंसी-ठिठोली और प्रेम भरे प्रसंग से रंगों वाली होली खेलने की परंपरा की शुरुआत हुई, जो आज भी पूरे देश में उत्साह के साथ मनाई जाती है.
⚜️होली 2026 का शुभ मुहूर्त
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐•होली का त्योहार चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. इस साल 04 मार्च 2026, बुधवार को होली खेली जाएगी.
🚩चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि प्रारंभ:- 03 मार्च 2026, मंगलवार सुबह 05:19 बजे से
🚩चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि समाप्त:- 04 मार्च 2026, बुधवार सुबह 04:15 बजे तक
🚩#जयजयश्रीराधेराधे🚩
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐