सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन
04 – मार्च – बुधवार

   *!! 🫟 शुभ होली 🫟 !!*

1 दावा- खामेनेई के बेटे ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने, 88 मौलवियों की असेंबली ने चुना; जंग में अमेरिका के 200 फाइटर जेट्स शामिल

2 इजराइल-ईरान जंग, पाकिस्तान में 34 प्रदर्शनकारियों की मौत, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द; होर्मुज रूट बंद, 37 भारतीय जहाज फंसे

3 दहल उठे दुबई और दोहा: इजरायल ने तेहरान में तेज किए हमले, आज बातचीत के लिए प्रस्ताव भेज सकता है ईरान

4 इराक के रास्ते ईरान से सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे भारतीय फंसे, आज यूएई के लिए भी विशेष उड़ानें भेज सकता है भारत

5 पश्चिम एशिया संकट: फंसे यात्रियों की घर वापसी की तैयारी, भारत सरकार ने बनाई योजना; आज संचालित होंगी 58 उड़ानें

6 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे, 6 राज्यों से 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी; 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

7 केंद्रीय मंत्री शिवराज चलाएंगे ‘मामा कोचिंग’, गरीब स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री तैयारी कराएंगे, जन्मदिन पर ले रहे 5 संकल्प

8 सांसद गौरव गोगोई असम विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस ने जोरहाट से बनाया प्रत्याशी; 42 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की

9 फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब बुधवार से 7 मार्च तक भारत के दौरे पर रहेंगे। वे नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 11वें रायसीना संवाद 2026 में मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता होंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राष्ट्रपति स्टब की वर्तमान पदभार संभालने के बाद भारत की पहली यात्रा है।

10 राजस्थान को मिलेगा नया हवाई तोहफा, 7 मार्च को कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास

11 राज्यसभा चुनाव: मातोश्री में मंथन, क्या शरद पवार बनेंगे महाविकास अघाड़ी के साझा उम्मीदवार?

12 चंद्र ग्रहण समाप्त, शुद्धिकरण के बाद मंदिर खुले, कोलकाता में आधा नजर आया चांद, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान होली उत्सव

13 होली की धूम: आज मथुरा, काशी और अयोध्या समेत पूरे यूपी में रंग, रस व राग का उल्लास; मस्ती में निकलेंगी टोलियां

14 MP-राजस्थान में गर्मी का असर तेज, कई जिलों में पारा 35°C के पार; हिमाचल के 4 शहरों में तापमान 30°C हुआ

15 टी20 विश्व कप में आज पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से कोलकाता में शुरू होगा।

16 ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिकी बाजार 1200 अंक गिरा, डाउ जोन्स 47,788 अंक के स्तर पर आया; कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का असर

17 युद्ध का असर आज भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बड़ी गिरावट, भारतीय शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट की संभावना